युवामोर्चा अध्यक्ष को हटाए जाने से नाराज़ कार्यकर्ताओं का स्तीफा

Listen to this article

भाजपा जिला अध्यक्ष पर लग रहे आरोप

प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिख कार्यकर्ताओं ने दिया स्तीफा

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 30 जुलाई 2023, जिला भाजपा संगठन को लेकर असंतोष के स्वर उभरने लगे है। मिल रही जानकारी के अनुसार जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा को अचानक पद से हटाए जाने को लेकर भी भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्तीफे की पेशकश करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। विगत दिनों जिला कलेक्ट्रेट में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक तौर पर भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पार्टी के महामंत्री और शहपुरा मण्डल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इन्हें हटाए जाने की मांग की थी। पूरे मामले में भाजपा संगठन की चुप्पी को लेकर भी चर्चा है वहीं इसके बाद अचानक युवा मोर्चा अध्यक्ष को हटाए जाने से पार्टी के एक वर्ग में नाराजगी है और जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा डिंडौरी जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद से हटाने जाने का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पद से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों शहपुरा में हुई एक घटना को लेकर जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठन के द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में विरोध प्रदर्शन कर बंद कराया गया। जिला प्रशासन के द्वारा आरोपियों पर NSA की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था जिसे प्रशासन के द्वारा पूरा नहीं करने पर डिंडौरी जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोगो द्वारा एकत्रित होकर ज्ञापन सौपा गया, कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया जिसमें भाजपा के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। जहां धरना में भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। पत्र में यह भी आरोप है कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को हिंदूवादी संगठनों के साथ खड़े होने पर पद से हटाया दिया गया है। जिसके विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पद से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि हिंदूवादी संगठनों ने इस पूरे मामले में पहले ही भाजपा महामंत्री और शहपुरा मण्डल अध्यक्ष पर हिन्दू संगठनों के खिलाफ खड़े होने के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी और अब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष का विरोध कर स्तीफा दे दिया है। इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका को लेकर पूरे जिले में चर्चा है और इस घटना को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे है।

जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस विधायक काबिज है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी पार्टी के भीतर हावी गुटबाजी के चलते भाजपा गवा चुकी है। इसी तरह डिंडोरी नगर परिषद में भी भाजपा मुंह की खा चुकी है। जनपद पंचायतों में भी पार्टी की स्थिति कमजोर है जिसको लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति जिले में कमजोर ही दिख रही है ऊपर से हिंदूवादी संगठन जो कि भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते है वे भी भाजपा जिला संगठन और पदाधिकारियों का खुला विरोध कर रहे है वहीं पार्टी के भीतर से जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर शुरू हुआ विरोध भाजपा के लिए आगामी दिनों में गंभीर संकट बन कर उभर सकता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000