डिंडोरी: में भाजपा का चेहरा कौन होगा, किस पर लगाएं दांव ???

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 अगस्त 2023, अप्रत्याशित रूप से समय से पहले शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले की राजनीति गड़बड़ा गई है।अब सबकी नज़र जिले की डिंडोरी विधानसभा पर लगी हुई है। जहां कांग्रेस से पूरी उम्मीद है प्रत्याशी वर्तमान विधायक ओमकार सिंह मरकाम ही होंगे जो लगातार चौथी बार डिंडोरी विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से विधानसभा जाने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा किसी भी कीमत पर डिंडोरी विधानसभा से जीत हासिल करने की रणनीति पर मंथन कर रही है और हर तरह के फैसले लेने को तैयार है। लेकिन इसी कशमकश में एक सर्वमान्य चेहरे की तलाश कर रही है।

भाजपा से जिन चेहरों को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है उनमें पिछले दो चुनावों में बतौर भाजपा प्रत्याशी हार चुके जय सिंह मरावी का नाम भी शामिल बताया जाता है। इसके अलावा देवेन्द्र मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नरबदिया मरकाम, पूर्व विधायक डी सी उरैती के साथ साथ युवा नेता राजेन्द्र पाल कुसराम के नाम चर्चा में है।

डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से तैयारी कर रही ज्योति प्रकाश धुर्वे की मजबूत दावेदारी, शहपुरा से ओम प्रकाश धुर्वे को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब कमजोर हो सकती है। वहीं पंकज सिंह तेकाम शहपुरा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे थे जिन्हें अब डिंडोरी से टिकट का दावेदार बताया जा रहा है। इन तमाम नामों की चर्चा के साथ साथ कई नामों पर पर्दे के पीछे पार्टी विचार कर रही है। तीन बार से कांग्रेस के विधायक रहे मरकाम को जो उम्मीदवार चुनौती दे सके उस नाम के चयन को लेकर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है।

भाजपा इस क्षेत्र से 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में गुटबाजी, कुप्रबंधन, के कारण लगातार हार चुकी है और इस बार फिर भाजपा के लिए जीतना इस सीट पर बड़ी चुनौती है।https://myshopprime.com/reseller10047326/jr5ztq1

इस बात की भी चर्चा रही है कि भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता, पार्टी के तमाम स्थानीय नेताओं के विरोध के बाद भी लगातार पूर्व कांग्रेस नेता और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थन से जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनें रुदेश परस्ते से भी निरंतर बातचीत करते रहे है। रुदेश परस्ते लगातार कांग्रेस विधायक से राजनैतिक टक्कर लेते रहे है और उनके प्रबल विरोध के बाद भी बजाग जनपद अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद तक सफल हुए। विधानसभा क्षेत्र की चारों जनपद में उन्होंने विधायक के पसंद और समर्थन प्राप्त लोगों को काबिज नहीं होने दिया और लगातर अपनी लोकप्रियता और प्रभाव को बढ़ाते हुए ओमकार मरकाम को चुनौती देते रहे है। वहीं विगत पंचायत चुनाव में जनपद और जिला पंचायत में विधायक के करीबी और परिजन तक चुनाव हार गए वहीं नगरीय निकाय में भी उनके समर्थक सफल नहीं हुए। बताया जाता है कि कोई भी जिला पंचायत सदस्य उनके साथ नहीं है। इस तरह ओमकार मरकाम को हमेशा जमीन दिखाते रहे रुदेश परस्ते विधानसभा के लिए भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे वे तो निर्दलीय भी चुनाव लडने की तैयार है और इस स्थिति में भाजपा इस मोहरे पर दांव लगाकर पिछले 15 साल का हिसाब किताब चुकता कर सकती है।

कुल मिलाकर भाजपा डिंडोरी विधानसभा में कड़ी मोर्चा बन्दी करने की कोशिश में है जहां एक बेहतर प्रत्याशी की तलाश की जा रही है जो यहां के राजनैतिक समीकरणों को बदल सके। देखते हैं समय के कोख में क्या छिपा है।https://myshopprime.com/reseller10047326/jr5ztq1

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000