पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को मेहंदवानी ब्लॉक अध्यक्ष ने किया निष्कासित

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 नवम्बर 2023, विधानसभा चुनाव के बाद राजनैतिक दलों में अपने कार्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा होने लगी है। कुछ पार्टियां कार्यवाही करने के पहले चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही है वहीं कुछ पार्टियों में कार्यवाही की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सूत्री से मिल रही जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष मेहदवानी दुर्गा प्रसाद साहू द्वारा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुस्ताक खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते, कार्यकर्ताओं की शिकायत को आधार बताते हुए पार्टी की सदस्यता से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होने अपने लेटर पैड में इस बात का उल्लेख भी किया है। उक्त पत्र में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने इस बात का जिक्र भी किया है कि मुस्ताक खान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में प्रचार – प्रसार किया गया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बरगलाते हुए दबाव बनाकर अन्य राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने प्रेरित किया गया।

इस मामले में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुस्ताक खान ने इस तरह की किसी भी कार्यवाही अथवा नोटिस दिए को लेकर अनभिज्ञ ता व्यक्त की है। साथ ही लगाए गए आरोप निराधार बताए है। जिसके न तो कोई प्रमाण है और न ही कोई ऐसा गवाह जिसने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया हो। उनका कहना है ब्लॉक अध्यक्ष के पास पार्टी से किसी को निष्कासित करने का अधिकार पार्टी संविधान के अनुसार नहीं है। बिना प्रमाण और नोटिस के ऐसी कोई भी एकतरफा कार्यवाही कांग्रेस पार्टी की परम्परा में नहीं है। पार्टी में प्रजातांत्रिक व्यवस्थाएं लागू है।

चुनाव के बाद उठापटक और आपसी प्रतिद्वंदिता चरम पर

इस पूरे मामले में ब्लाक अध्यक्ष द्वारा की गई एकतरफा कार्यवाही को लेकर पूरे जिले में चर्चा है। वहीं मुस्ताक खान मेहंदवानी विकासखंड में कांग्रेस के स्थापित नेता माने जाते है। सूत्र बताते है कि मुस्ताक खान शहपुरा में विधायक को पुनः टिकट दिए जाने के विरोध में थे और पार्टी की जीत के लिए प्रत्याशी बदले जाने के पक्षधर थे। चुनाव के बाद विधायक को क्षेत्र में स्थिति डावाडोल समझ में आ रही है और वे पार्टी से मुस्ताक खान को हटवाना चाहते है। ब्लॉक अध्यक्ष मेहंद्वानी द्वारा उनके इशारे पर ही खान के निष्कासन किए जाने की चर्चा है। मुस्ताक खान पार्टी के प्रतिष्ठित और वर्षों से पार्टी में स्थापित नेता माने जाते है वे इस तरह से की गई कार्यवाही के खिलाफ अपना पक्ष आलाकमान के सामने रखेंगे जिसके बाद पार्टी इस पर निर्णय लेगी। वहीं मेहंदवानी क्षेत्र में खासा राजनैतिक वजूद रखने वाले मुस्ताक खान के पास अन्य पार्टी में जाने के भी रास्ते खुले है। आगे क्या होता है यह देखना होगा। फिलहाल कांग्रेस में भीतर ही भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी विरोध जरूर सामने आ रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000