“मछरार नाला परियोजना” पर मचा हड़कंप : जांच टीम मौके पर पहुंची, ओमकार मरकाम की बढ़ी मुश्किल

Listen to this article

कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी ओमकार मरकाम की बढ़ी परेशानी

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 अप्रैल 2024, डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंडला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम द्वारा वर्ष 2016 _ 17 में विधायक निधि से कथित मछरार नाला परियोजना के नाम पर जारी 60 लाख रुपए की राशि का मामला गरमाने लगा है। आज डिंडोरी के एक दैनिक अखवार में प्रकाशित खबर पर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

वही सूत्रों की माने तो जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच हेतु टीम गठित कर दी है, जो की आनन फानन में मौके पर मुआयना करने पहुंची है। मौके पर उक्त परियोजना अंतर्गत संरचनाएं न मिलने की भी जानकारी मिल रही है। स्थानीय रोजगार सहायक का कहना है की वह यहां वर्ष 2013 से पदस्थ है इसके उपरांत यहां कोई निर्माण नही हुआ है, वाटर शेड अंतर्गत कुछ संरचनाएं यहां एनजीओ द्वारा पूर्व में बनवाई गई थी। मिल रही जानकारी के अनुसार जांच करने पहुंची टीम में एसडीओ मनरेगा कशिश नायक और उपयंत्री अरुण भगतैया शामिल है जो मामले की प्राथमिक तौर पर जांच कर रहे है या माना जाए की जानकारी प्राप्त कर रहे है।

प्रकाशित खबर के अनुसार उक्त कथित परियोजना हेतु विधायक मद से जारी राशि 60 लाख रुपए की राशि से कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, कथित परियोजना अधिकारी और विधायक की सांठगांठ से बड़ी राशि का बंदरबांट किया गया है। जानकारी के अनुसार लगभग 2 किमी लंबाई वाले बरसती नाले पर कथित परियोजना बनाई गई थी और जिस नाले के नाम पर परियोजना बनाई गई उसका अस्तित्व ही इस क्षेत्र में नही है। वही सूत्र बताते है की इस नाले पर 2008 से 2010 के बीच वाटर शेड के माध्यम से एनजीओ द्वारा कुछ संरचनाएं बनाई गई थी उसके बाद कोई अन्य कार्य होने की जानकारी किसी को भी नहीं है। इस मामले को लेकर एक और चौकाने वाला तत्व यह भी सामने आ रहा है की परितोजना को लेकर विभाग की पुष्टि भी नही हो पा रही है।

बताया जाता है कि उक्त मामले की जांच के उपरांत प्रशासन विधायक ओमकार मरकाम पर भी शिकंजा कस सकता है और लोकसभा चुनाव के मुहाने पर ये मामला मरकाम के गले की फांस बन सकता है। क्योंकि उक्त कथित परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है, वही इतनी बड़ी परियोजना का न तो कभी भूमिपूजन किया गया न ही लोकार्पण हुआ। जबकि विधायक ओमकार मरकाम को डिंडोरी में एक एक लाख रुपए की सड़को का भूमिपूजन करने और उनकी खबरे प्रकाशित होने को लेकर जाना जाता है। स्थानीय लोगों नेताओं को भी इस परियोजना की खबर न होना पंचायत से कोई प्रस्ताव अथवा मांग का नही किया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को समझ नही आ रहा है की विधायक जी ने किसकी अनुसंशा पर परियोजना के लिए राशि जारी कर दी और इसका लाभ किसको मिल रहा है। इस पूरे मामले में जिला योजना अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है, आगे मामले की जांच के बाद प्रशासनिक कार्यवाही की आमजनता प्रतीक्षा कर रही है।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000