तख्ता पलट के चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज : प्रदेश में रिकार्ड

Listen to this article

 

सबसे कम 13 दिन सीएम रहे थे नरेशचंद्र सिंह

 

देश में सबसे अधिक चामलिंग 25 साल और सबसे कम देवेन्द्र फडणवीस 4 दिन के सीएम

जनपथ टुडे, मार्च २४, २०२०,भोपाल. प्रदेश में एक बार फिर राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान के हाथ में है। प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के ताैर शपथ लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।मध्य प्रदेश में पहली बार कोई चौथी बार मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले शिवराज वर्ष 2005 से 2008 तक लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनके अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे थे।

शिवराज सिंह चौहान जब पहली बार 29 नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने उस दौरान 12वीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा था और मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को हटाकर भाजपा ने प्रदेश की कमान शिवराज को सौंपी थी।और अब 15वीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा है ऐसे में कांग्रेस के कमलनाथ का तख्ता पलट कर शिवराज सिंह ने फिर से मुख्यमंत्री बनकर एक और रिकॉर्ड बना डाला।

 

प्रदेश में 13 दिन के CM नरेशचंद्र सिंह रहे 

प्रदेश में सबसे कम समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड नरेशचंद्र सिंह के नाम है वह सिर्फ 13 दिन ही सीएम रहे हैं। मध्य प्रदेश की सियासत में पहली बार वर्ष 1967 में गैर कांग्रेसी सरकार के गोविंद नारायण सिंह मुख्यमंत्री बने 1969 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नरेशचंद्र सीएम बने सियासी उठापटक में वह सिर्फ 13 दिन ही सीएम रह पाए और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

 

प्रदेश की पहली विधानसभा में तीन मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में विधानसभा कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री बदलना कोई नई बात नहीं है। 1956 में हुए पहले ही विधानसभा चुनाव में यह हुआ था। तब पं. रविशंकर शुक्ल, भगवंतराव मंडलोई और कैलाश नाथ काटजू सीएम बने थे। प्रदेश में अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 7 विधानसभा कार्यकाल में बीच में ही मुख्यमंत्री के चेहरे बदले गए।

 

सिक्किम में चामलिंग 25 साल, महाराष्ट्र में फडणवीस 4 दिन रहे सीएम

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। चामलिंग वर्ष 1994 से वर्ष 2019 तक लगातार पांच बार सीएम चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नाम है।

फडणवीस चार दिन तक राज्य के सीएम रहे हैं। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में हुए चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद फडणवीस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से शपथ ली थी। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से पहले ही फडणवीस ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000