राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अंतर्गत “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” में जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि

Listen to this article

मूल्यांकन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डिंडौरी जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 27 अक्टूबर, 2025
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अशिक्षित वयस्कों को साक्षर करने हेतु प्रदेश में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2027 तक सम्पूर्ण साक्षरता प्राप्त करना है।
उक्त योजना अप्रैल 2022 से मार्च 2027 तक संचालित की जा रही है। जिला डिंडौरी ने इस अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में सर्वाधिक अशिक्षित वयस्कों को साक्षर किया गया है।
कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक के मार्गदर्शन में जिले में 20 सितंबर 2025 तक साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें जिले के लक्ष्य 24,098 में से 23,180 अशिक्षित परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। प्रदेश में आयोजित मूल्यांकन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डिंडौरी जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक को इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
राज्य स्तर पर डिंडौरी जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी अनुकरणीय प्रदर्शन के रूप में चयनित किया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000