लगातार हो रही बारिश से बढ़ा नर्मदा समेत सहायक नदियों का जल स्तर – प्रशासन ने जारी की चेतावनी 

Listen to this article

लगातार हो रही बारिश से बढ़ा नर्मदा समेत सहायक नदियों का जल स्तर – प्रशासन ने जारी की चेतावनी

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 28 जुलाई 2026 –डिंडोरी जिले के कस्बाई क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार हो रही बारिश ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण जहां छोटे-छोटे नदी नाले तूफान पर है वही जिले की जीवनदायनी मां नर्मदा का भी जलस्तर बढ़ गया है।

मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय में बीच शहर से प्रवाहित होने वाली नर्मदा में मूसलाधार बारिश के कारण ऊफान देखने को मिला। एक और जहां नर्मदा के तटों में विशाल जल राशि देखने को मिली वहीं घाटों में बने छोटे-बड़े कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी –

जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ आपदा प्रबंधन (SDRLF) ने नर्मदा नदी के किनारे बसे ग्रामों में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भराव क्षेत्र से दूर रहे और आवागमन करने के पहले मौसम का मिजाज जांच लें। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में आवागमन करने के पूर्व सावधानी बरतें। हालांकि जिला प्रशासन ऐसे सभी क्षेत्र जो बाढ़ प्रभावित हो सकते हैं उन पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल नर्मदा का बढ़ा हुआ जलस्तर सामान्य है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000