डॉ. द्विवेदी बने MY Bharat डिंडौरी के जिला एंबेसडर, युवाओं से की राष्ट्र निर्माण में जुड़ने की अपील

Listen to this article

✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक

जनपथ टुडे डिंडौरी 9 सितंबर:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) की ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पहल के तहत मेकलसुता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी को डिंडौरी का जिला MY Bharat एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी जिला युवा अधिकारी भुवन सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में सौंपी गई।

डॉ. द्विवेदी का जीवन शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा है। छात्र जीवन में ABVP कार्यकर्ता और NCC कैडेट रहे डॉ. द्विवेदी ने हिंदी, समाजशास्त्र, संस्कृत व विधि में स्नातकोत्तर की है। उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्ष 2012 से मेकलसुता महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. द्विवेदी वर्तमान में विधि विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि MY Bharat केवल खेलकूद तक सीमित न होकर युवाओं के कौशल विकास, नेतृत्व और शैक्षणिक उन्नति का सर्वसमावेशी प्लेटफॉर्म है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों के युवाओं को इस डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने पर बल दिया, ताकि वे शासकीय योजनाओं और अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

युवाओं को ‘हम’ की भावना से कार्य करने का संदेश देते हुए उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर आर.पी. कुशवाहा, शिल्पी साहू और लक्ष्मण चंदेल सहित MY Bharat टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000