कलेक्टर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का औचक निरीक्षण- बच्चों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, कार्यकर्ता एवं सहायिका पर कार्रवाई के निर्देश

Listen to this article

कलेक्टर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण- बच्चों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

संपादक- प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 24 अक्टूबर 2026 – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र नरिया सेंटर, नूनखान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में दर्ज 41 बच्चों में से कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं, जबकि सहायिका के अनुसार वह पिछले 15 दिनों से केंद्र पर नहीं आ रही थीं। बच्चों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कार्यकर्ता एवं सहायिका के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने पंचायत भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000