ऑस्ट्रेलिया ने भारत से जाने वाले यात्रियों को 5 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना, फैसले पर बवाल

Listen to this article

जनपथ टुडे, नई दिल्ली (डेस्क रिपोर्ट) भारत में कोरोना वायरस का फैलाव और देश की स्थितियां अत्यधिक खतरनाक होने के चलते कई देशों में ट्रेवल बैन कर दिया है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने भी कल यानी 3 मई से 14 मई तक भारत से आने वाले यात्रियों पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

मेलबर्न, भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कल 3 मई से 14 मई तक भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध को तोड़ने या किसी अन्य देश के जरिए छुपकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले यात्रियों को 5 साल तक की सजा और ₹50 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। सरकार के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारी बवाल मच रहा है। स्थानीय लोग ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर नस्लवाद का आरोप भी लगा रहे हैं।

15 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

भारत में हर दिन लाखों कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है शनिवार को एक बयान में ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि नए प्रतिबंधों को नजर अंदाज करने वाले किसी व्यक्ति को 5 साल की सजा, 66600 डॉलर (4921240.50 रुपए) का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रतिबंध 15 मई तक लागू रहेगा हालांकि समीक्षा के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

7 दिनों में विदेशों से आए 139 लोग संक्रमित मिले

ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस फैसले को हल्के में नहीं ले रही है। इससे ऑस्ट्रेलियाई सार्वजनिक स्वास्थ और क्वारंटाइन सिस्टम सुरक्षित रहेंगे। हमारे फैसले में कोरांटीन फैसिलिटी में कोरोना के मामले हमारे संभालने लायक क्षमता तक कम हो सकेंगे। पिछले 7 दिनों में ऑस्ट्रेलिया में विदेश से आए 139 लोगों को कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाया गया है।

 

ऑस्ट्रेलिया के 2 क्रिकेटरों की वापसी के बाद लगे प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का यह नया प्रतिबंध पिछले हफ्ते दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दोहा होते हुए मेलबर्न पहुंचने के बाद लगाया गया है। दरअसल भारत से सीधी उड़ानों के सस्पेंड होने के बाद यह दोनों क्रिकेटर कतर होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने किसी भी देश के जरिए भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। भले ही वे आस्ट्रेलियाई नागरिक क्यों ना हो।

 

आस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी रोकी

स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी भी ऑस्ट्रेलियाई को उसके स्वदेश लौटने की कोशिश के लिए अपराधी मनाया गया है। ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों के चरम पर पहुंचने पर भी ऐसे प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे। भारत से आने वाले यात्रियों पर लगने वाले प्रतिबंधों का ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय, aमानव अधिकार संस्था और भारत के लोगों ने ही विरोध किया है

9000 ऑस्ट्रेलियाई भारत में फंसे

ऑस्ट्रेलियाई सरकार में शामिल सीनेटर मैट कैनावन ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की क्वॉरेंटाइन सिस्टम को ठीक करना ज्यादा जरूरी था, हमें अपने लोगों को दूसरे देश में छोड़ नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भारत से ऑस्ट्रेलियाई टीम की वापसी में मदद करनी चाहिए ना कि उनका मजाक बनाना चाहिए भारत में लगभग 9000 ऑस्ट्रेलियाई ने अपने देश वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000