
कमलनाथ के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदेशव्यापी मौन ब्रत
भाजपा 2 घंटे का मौन ब्रत रखेगी, डिंडोरी के गांधी चौक पर होगा मौन धरना
जनपथ टुडे, भोपाल, 19 अक्टूबर 2020, कल डबरा की एक चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा पूर्व विधायक और अपनी पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के बारे में की गई टिप्पणी पर भाजपा ने बड़ा स्टैंड लिया है और इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसे कांग्रेस की महिला विरोधी, ओछी मानसिकता बताए हुए इस घटना के विरोध में भाजपा कल 2 घंटे का मौन ब्रत रखेगी और गांधी प्रतिमा के सामने भाजपा के कार्यकर्ता धरना देने। मुख्यमंत्री कल गांधी प्रतिमा के सामने 10 से 12 बजे तक मौन ब्रत रखेगे वहीं प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ग्वालियर में मौन ब्रत रखेगे। इसी के साथ पूरे प्रदेश में भाजपा गांधी जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं के अपमान के विरोध में मौन व्रत रखेगी।
चंबल में बढ़ी राजनैतिक गर्मी और नेताओं की फिसलती जुबान
गौरतलब है कि उप चुनाव की सबसे अधिक गर्मी प्रदेश के चंबल अंचल में ही है जहां लगभग 20 सीटों पर चुनाव होने जा रहे है और इस क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बी डी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा जैसे दिग्गज अपनी स्थानीय जमीन पर कांग्रेस को जमकर चुनौती दे रहे है वहीं इस सभी सीटों पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सभी उम्मीदवारों का अपना निजी नेटवर्क भी लंबे समय से रहा है वे विधायक और मंत्री रहते हुए क्षेत्र में सक्रिय रहे है। जिसके चलते कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है शुरुआती दौर में भी डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी ने इमारती देवी के खिलाफ कुछ बयान देकर विरोधियों को मौका दे दिया था और पिछले एक सप्ताह में ये दूसरी घटना है जब कांग्रेस के नेताओं की जुबान फिसली है पूर्व में मुख्यमंत्री पर दिए गए एक बयान पर भाजपा को एक मौका मिल गया था तब बात गरीब और भूखे लोगों की थी और अब महिलाओं पर कमलनाथ का बयान उन्हें संकट में डाल रहा है।
डिंडोरी में भी मौन धरना कार्यक्रम
प्रदेश से प्राप्त त्वरित सूचना के अनुसार श्री कमलनाथ द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति इमरती देवी जी के लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग किया है। इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वी.डी. शर्मा जी के निर्देशानुसार, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत जी के मार्गदर्शन में दिनांक 19 अक्टूबर को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक मौन धरना कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजन, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता, सभी जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पूर्व पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ समस्त कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहेंगे, धरना और मौन व्रत गांधी चौक, डिण्डोरी पर होगा जिसकी जानकारी कल देर रात,जी.एल.मालवीय, जिला कार्यालय मंत्री,भाजपा, डिण्डोरी द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई।