
गांधी प्रतिमा के सामने भाजपाइयो ने किया मौन प्रदर्शन
पंजाब मे प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे हुई चूक को लेकर किया धरना
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 7 जनवरी 2021, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार द्वारा की गई लापरवाही और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे का मौन धारण कर प्रदर्शन किया।
साथ ही भाजपा द्वारा कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए माननीय राज्यपाल महोदय के नाम अपर कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा जिसमे उल्लेखित किया है कि किसी राष्ट्र नायक के प्राणों को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास राष्ट्रदोही ताकतें ही कर सकती हैं।
इस समूचे घटनाक्रम की जांच करवाया जाना देशहित में अत्यंत आवश्यक है। दोषियों को दंडित किया जावे बल्कि भविष्य में ऐसी कोई घटना घटित न हो। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, तुलसीराम कटैहा, के.के. सोनी, राजेन्द्र पाठक, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, जिला व नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, सुशीला मार्को, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।