मध्यप्रदेश का 65 वा “स्थापना दिवस”

Listen to this article

31 अक्टूबर की रात 12:00 बजे राज्यपाल डॉ पद्मभि सीता रमैया को शपथ दिलाते हुए जस्टिस हिदायतुल्लाह

जनपथ टुडे, 1 नवम्बर 2020, आज मध्यप्रदेश का 65 वा स्थापना दिवस है इस वर्ष प्रदेश में स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन कोरोना संक्रमण और उप चुनावों के चलते प्रभावित है। प्रदेशवासियों को देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाए दी है।

1 नवम्बर 1956 का मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर पंडित रविशंकर शुक्ल का पहला भाषण भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हुआ

मध्यप्रदेश की कुछ खास जानकारियां

मध्य प्रदेश की सीमांए भारत के पांच राज्यों से ‌गुजरती है। 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य अलग होने के पूर्व तक मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था। प्रदेश के लगभग 30 फीसदी हिस्से में वन है। आज 1 नवंबर 2020 को मध्य प्रदेश का 65 वां स्थापना दिवस है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिला था।

प्रदेश की पहली मंत्री परिषद लाल परेड मैदान पर कार्यक्रम में रानी पद्मावती देवी व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला

प्रदेश किसी समय गोंडवाना भू भाग का हिस्सा था। नर्मदा घाटी के अंचल में पल्लवित इस भूभाग को लेकर मान्यता है कि भगवान राम ने अपने वनवास का कुछ समय बिताया था और रामपथ गमन यहां होना माना जाता है। श्री कृष्ण के सांदीपनी आश्रम में शिक्षा पाने व पांडवों के द्वारा यहां अज्ञातवास गुजारने की मान्यता है। विंध्याचल व सतपुड़ा की मेकल श्रृंखला और मनोरम वनों से आच्छादित इस क्षेत्र की यह पौराणिक मान्यताएं रही है। कालिदास, बालभट्ट, अर्तहरि जगानिक, ईसुरी, केशव व तानसेन की साहित्य कला और संगीत के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास मध्य प्रदेश से संबद्ध है।

मध्यकाल में मध्यप्रदेश में चंद्रगुप्त राजा विक्रमादित्य, अशोक, राजा भोज, छत्रसाल, तात्या टोपे, अहिल्याबाई, अवंती बाई, भीमा नायक तथा चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों का गौरवशाली इतिहास रहा है। वहीं प्रमुख राजवंश चंदेल, तोमर, परमार,बुंदेला, होलकर, सिंधिया, शुंग, नागवंशी, गुर्जर, प्रतिहार वंश देश की शान रहे हैं। वही ग्वालियर, मांडू, नरवर, असीरगढ़, चंदेरी के किले प्राचीन कला के अद्भुत नमूने हैं।

ओमकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैनी अमरकंटक, पचमढ़ी ओरछा ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल के रूप में प्राचीन वैभव के प्रतीक हैं।

 

1 नवंबर सात राज्यों का गठन हुआ है

पंजाब, केरल,आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक प्रदेशों का स्थापना दिवस 1 नवंबर को है। 1956 में आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं पंजाब, हरियाणा 1966 को स्थापित हुए थे वहीं 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई है। भाषा के आधार पर अलग होने वाला पहला राज्य आंध्र प्रदेश और दूसरा मध्य प्रदेश हैं।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000