
TL बैठक में जिला कलेक्टर ने 7 अधिकारियों को नोटिस जारी करने और चार अधिकारियों का 15 दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 नवम्बर 2020, आज संपन्न हुई समय सीमा बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया, बीएमओ डिंडौरी, सहायक यंत्री करंजिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं का एक-एक सप्ताह और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया एवं सहायक यंत्री करंजिया का 15-15 दिवस का वेतन काटा जायेगा।
गौरतलब है जिले में अव्यवस्थाओ की स्थिति है आमजन कि सुनवाई और कार्यवाही न होने से लोग परेशान है वहीं जिला प्रशासन को बरगलाने के कई उदाहरण चर्चा में है। बैठकों में अधिकारियों का उपलब्ध नहीं होना जानकारी उपलब्ध न करवाना जैसी बातें जिले में आम है। आज जिला कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और चार वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।