
अवंती बाई चौराहे पर छतरी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई धराशाही
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 7 नवंबर 2020, आज सुबह जिला मुख्यालय के अवंतीबाई चौराहे पर मुख्य मार्ग पर बनी छतरी अज्ञात वाहन की टक्कर से धराशाही हो गई। यातायात पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे वाहन का पता लगाया जा सके। वही चर्चाओं से ज्ञात हुआ है कि किसी शासकीय कार्यालय में संलग्न वाहन की टक्कर से घटना घटी है।
गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व नगर परिषद द्वारा नर्मदा के घाटों, अवंती बाई चौक सहित चौराहे पर सौंदरयीकरण का कार्य करवाया गया था पत्थर की नक्काशी से युक्त चौ़कीनुमा छतरी मुख्य मार्ग पर बनाई गई थी जो कि आज अज्ञात वाहन की टक्कर से पूरी तरह धराशाई हो गई।