पुलिया निर्माण में लगाए फूटे पाईपो का हो रहा उपयोग

Listen to this article

जानकारी देने में प्रभारी सचिव ने किया गुमराह

 

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 9 जुलाई 2021, जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम पंचायत परसेल जो अनियमित्ताओं के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिस ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया हैं, जिसकी कार्यप्रणाली संदिग्ध हैं।

ग्राम पंचायत मुख्यालय में जंगल किनारे एक पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिस निर्माण कार्य में फूटे जर्जर पाइप लगाकर पुलिया निर्माण किया जा रहा हैं।

कार्यस्थल पर बोर्ड न होने के कारण मद एवं लागत की जानकारी के लिए प्रभारी सचिव सुनील साहू से फोन पर जानकारी चाही गई तो सुनील साहू द्वारा कहा गया कि उक्त निर्माण का रोजगार गारंटी मद से जिसकी लागत 4 लाख रुपए हैं। जब इसी निर्माण कार्य के संबंध में उपयंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि पुलिया निर्माण कार्य परियोजना मद से 8 लाख रुपए स्वीकृत है किन्तु कार्य प्रारंभ करने की या पाइप फिट करने की जानकारी प्रभारी सचिव उपयंत्री को भी नहीं दी गई हैं।

इस प्रकार प्रभारी सचिव द्वारा गुमराह करते हुए गलत जानकारी दी जाती हैं। पूर्व में भी इस ग्राम पंचायत में अनेकों वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। जिनकी जांच किया जाना भी आवश्यक हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्याम कुमारी धुर्वे ने जानकारी दी कि पुलिया निर्माण उनकी पहल पर आदिवासी विकास विभाग से स्वीकृत किया गया था। परंतु सरपंच व सचिव पुलिया अन्यत्र निर्माण किया जा रहा था जबकि नियत स्थल का नक्शा खसरा के आधार पर तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी। शिकायत पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा निर्देश दिए गए कि नक्शा खसरा के आधार पर नियत स्थल पर ही निर्माण कार्य कराया जावे। इस प्रकार मनमाने तरीके से अपनी मनमर्जी से स्थल भी अपने स्वार्थ में बदल दिया जाता हैं।

जब चतुर रोजगार सहायक और प्रभारी सचिव पत्रकारों को गुमराह करते हुए गलत जानकारी दी जाती है तब ग्रामीणों को कितनी जानकारी होगी। शासकीय कार्यों में स्पष्ट निर्देश के बाद भी बोर्ड न लगाने के पीछे भी पंचायत की मंशा यही होती है कि लोगों को निर्माण की लागत का अनुमान नहीं हो। वहीं ग्रामीणों ने घटिया और जर्जर पाईप लगाए जाने को लेकर विरोध करते हुए जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000