राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत बैठक संपन्न

Listen to this article

किशोरी के स्वास्थ संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 जनवरी 2021, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति डिंडोरी एवम् ग्राम भारती महिला मंडल के द्वारा जिले के सभी ग्रामों में एक किशोर और एक किशोरी का चयन कर उन्हें छ दिन की प्रशिक्षण दिया गया, जिसके पश्चात उनको किशोर और किशोरीयो की बैठक प्रत्येक माह आंगनवाडी केंद्र या आशा कार्यकर्ता के घर करना है।

 

इसी  क्रम  एक बैठक आज ग्राम इमलई माल में रखी गई जिसमें किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण आहार, यौन प्रजनन स्वास्थ्य , किशोरों में होने वाले बदलाव , लिंग आधारित हिंसा , एवं नशे की रोकथाम, बालविवाह के दुषपरिणामों आदि विषय पर जागरूक किया गया,जिसमें ग्राम भारती महिला मंडल एवम् राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्री श्रवण कुमार मौैहारी एवं श्रीमति अर्चना यादव के द्वारा विभिन्न ग्रामों में बैठक आयोजित की जा रही है जिससे किशोर – किशोरियों को इन विषयों पर जानने समझने और अपनी बात कहने का एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो रहा है इस चर्चा में किशोर अवस्था के बदलाव और समस्याओं की जानकारी भी मिल पा रही है और बहुत हद तक निदान भी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000