
सपाक्स अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल द्विवेदी अल्प प्रवास पर डिंडोरी पहुंचे
जनपथ टुडे, 22 फरवरी 2021, सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड कमिश्नर हीरालाल द्विवेदी जी अल्प प्रवास में डिंडोरी पहुंचे। डिंडोरी रेस्ट हाउस में आज उन्होंने प्रेसवार्ता की, उन्होंने बताया कि वह पार्टी के सदस्यों से मुलाकात करने निकलेंगे वही मंडला होते हुए कल रात्रि में डिंडोरी पहुंचे थे रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम कर सुबह आज प्रेस वार्ता की।
उन्होंने बताया इन दिनों राष्ट्र में बढ़ रही महंगाई और तानाशाही से संपूर्ण राष्ट्र व प्रदेश के लोग हताश हो रहे हैं, तो वही किसानों के प्रति सरकार भेदभाव कर रही है और हम इस भेदभाव वाली सरकार को और पनपने नहीं देंगे। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री इन दिनों भू माफियाओं पर कार्यवाही कर रहे हैं, मगर बीजेपी में पनप रहे भू माफियाओं पर वह मेहरबान है और जो विरोधी पार्टी के लोग उनके साथ आ रहे हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यह प्रदेश की जनता के हित में बिल्कुल भी कार्य नहीं कर रहे हैं और वहीं उन्होंने बताया की आगामी नगरीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों में भी सपाक्स पार्टी की मजबूत भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल द्विवेदी सपाक्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला जी प्रदेश सचिव अशोक पांडे मंडला जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला डिंडोरी जिला अध्यक्ष सावन बैरागी महिला अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे तो कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला अध्यक्ष स्वाति शुक्ला ने किया।