
पार्टी में दिग्विजय सिंह की पूछ परख बढ़ी, दो राज्यों की चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया
जनपथ टुडे, भोपाल 3 मार्च 2021, मध्यप्रदेश में किसान महापंचायत की घोषणा करते ही कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह की पूछ परख बढ़ गई है। उन्हें तमिलनाडु और पंडीचेरी राज्यों में आने वाले चुनाव के लिए चयन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
2018 से दिग्विजय सिंह लाइन अटैच चल रहे थे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 के पहले से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी में लाइन अटैच चल रहे थे। कांग्रेश हाईकमान दिग्विजय सिंह को पार्टी के लिए हानिकारक और तनाव देने वाला नेता मानने लगे थे। गोवा विधानसभा चुनाव से लेकर दक्षिण भारत के विवाद तक दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार माना गया था। शायद यही कारण था कि दिग्विजय सिंह को गैर राजनीतिक नर्मदा परिक्रमा पर निकलना पड़ा था।