
जिले की महिलाएं तेजस्विनी ग्रामीण महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बन रही हैं: कलेक्टर रत्नाकर झा
तेजस्विनी नारी चेतन महिला संघ मेंहदवानी एवं गुरैया का निरीक्षण
.
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 5 मार्च, 2021, डिंडौरी जिले की महिलाएं तेजस्विनी ग्रामीण महिला शक्तिकरण कार्यक्रम से जुडकर आत्मनिर्भर बन रही है। जिले में महिलाएं कोदो-कुटकी से व्यवसाय प्रारंभ कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहीं हैं। उन्होंने स्वयं के उत्पाद को जिले का प्रमुख ब्रांड अन्नदाई के रूप में बाजार में उतारा है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने शुक्रवार को तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ मेंहदवानी और गुरैया का निरीक्षण किया।
.
कलेक्टर ने तेजस्विनी संघ को आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें से खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा, राज्य समन्वयक कंजर्वेषन आफ ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर कार्यक्रम (तेजस्विनी) यशवंत सोनवानी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेंहदवानी गणेश पाण्डेय, जिला समन्वयक निरंजन माहोरे, जिला समन्वयक यूएनडीपी नागेष्वर धनंजय सहित अन्य जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।
.
कलेक्टर रत्नाकर झा ने तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ मेंहदवानी में कोदो-कुटकी एवं मसाला यूनिट की प्रसंस्करण ईकाई में लगे मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देष दिए। आनलाईन मार्केटिंग बढाने के सुझाव दिए तथा स्थानीय स्तर पर भी तेजस्विनी नारी चेतना संघ के द्वारा बनाई जा रही कोदो-कुटकी के बिस्कुट तथा बर्फीनुमा पट्टी विक्रय करने को कहा। कलेक्टर ने तेजस्विनी के द्वारा होने वाले आय-व्यय का भी अवलोकन किया। उन्होंने यूनिट में काम करने वाले महिलाओं से उनके वेतन एवं लाभांश के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने तेजस्विनी महिला संघ कार्यालय के सम्मुख वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। जिससे परिसर में स्वच्छता और हरियाली बनी रहे। उन्होंने तेजस्विनी महिला संघ की ईकाई में विद्युत की समस्या होने पर ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए।