मध्यप्रदेश मंत्रालयम में 24 घंटे में 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, 18 मई 2021, मध्यप्रदेश में विधानसभा के बाद मंत्रालय में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। पिछले 2 दिन में मंत्रालय में 18 अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।

मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञात हो कि भोपाल में गुरुवार को 184 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 8 मार्च से लगातार बढ़ रही है पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ सहित कुछ विधायक और फिर कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद विधानसभा का बजट सत्र समय पहले स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद मंत्रालय में कोरोना बम फूटा है।

कर्मचारी संघ कोरोना संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाने और 50 फीसद कर्मचारियों से काम करवाने की मांग कर रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000