
4 IAS अफसरों के ट्रांसफर, CM के सचिव बने आंनद शर्मा
जनपथ टुडे, डेस्क रिपोर्ट, 12 जनवरी 2021, प्रदेश सरकार ने कल डर रात चार आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए।
उज्जैन के संभागीय कमिश्नर आंनद शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।
2000 बैच की आईएएस अफसर रेणु तिवारी अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की सचिव बनी है।
बंदना मेहरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्वालियर जिला पंचायत सीईओ शिवम् वर्मा को ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
खंडवा जिला पंचायत सीईओ रौशन कुमार सिंह को सीईओ जिला पंचायत मुरैना बनाया गया है।




