CORONA UPDATE : 64 पॉजिटिव केस, दस मरीज मेडिकल रिफर

Listen to this article

 

कल 8 से 83 वर्ष तक के व्यक्ति पाए गए कोरोंना पीड़ित

 

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 17 मई 2021, कल रात तक 64 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। स्वास्थ विभाग की जानकारी के अनुसार 23 लोगों की मृत्यु अब तक जिले में कोरोना से हुई है। वहीं कल 84 लोगों को स्वस्थ होने के पर कल डिस्चार्ज किए जाने के बाद एक्टिव कोरोना केस 654 है।

पॉजिटिव केस ब्लॉकवार निम्न अनुसार है :-

शहपूरा    10
बजाग।    08
करंजिया  10
समनापुर  14
डिंडौरी      24
मेहंदवानी  02
अमरपुर     06

कुल           64

कल प्राप्त हुई 629 रिपोर्ट में 64 लोग पॉजिटिव मिले है पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक है। कल मिले कोरोना मरीजों में सबसे कम 8 वर्ष का बालक करंजिया जनपद के बरनई ग्राम में और सबसे अधिक 83 वर्ष के बुजुर्ग वार्ड क्रमांक 1 डिंडोरी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कुल 654 एक्टिव केस जिले में है। जिसमें से 10 लोग उपचार हेतु जबलपुर मेडिकल कालेज रिफर किए गए है वहीं 214 लोग जिले में संस्थागत उपचार ले रहे है और 430 लोग घरों में उपचार ले रहे है। कल 64 लोगों की डिस्चार्ज किया गया है।

हर वर्ग और क्षेत्र प्रभावित

जिले में भले ही इन दिनों कोरोना पीड़ितों की संख्या में कमी आई है किन्तु अब भी सतर्कता की बहुत जरूरत है। जिसके चलते प्रशासन ने प्रतिबन्ध यथावत रखे हुए है। जिले में कोरोना पीड़ित हर क्षेत्र, हर वर्ग और आयु के लोग हो रहे है महिला पुरुष, बच्चों और बुजुर्गो तक कोई भी इससे बचा नहीं है। वर्तमान में 10 मरीज जबलपुर में और 214 लोग स्थानीय अस्पताल में उपचार के रहे है। अभी भी कोरोना जिले में चुनौती बना हुआ है और अब भी सावधानी की जरूरत बनी हुई है, स्थितियां अब भी जटिल ही कहीं जा सकती है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000