महाअभियान के दूसरे दिन टीकाकरण के लिए लोगों में दिखा उत्साह

Listen to this article

महाअभियान के दूसरे दिन शाम 5ः00 बजे तक जिले में 5,448 व्यक्तियों को लगा टीका

 

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 23 जून 2021, जिले में वृहद कोविड-19 वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारंभ है। इस महाअभियान में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।जि कलेक्टर रत्नाकर झा ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों से अपील है कि अपने परिवार के सदस्यों के साथ निकटतम सेंटर में वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

कोविड-19 टीकाकरण के इस महाअभियान में द्वितीय दिवस सायंकाल 5ः00 बजे तक 5 हजार 448 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। जिसमें जनपद पंचायत अमरपुर में 690, जनपद पंचायत बजाग में 648, जनपद पंचायत डिंडौरी में 1193, जनपद पंचायत करंजिया में 670, जनपद पंचायत मेहंदवानी में 589, जनपद पंचायत समनापुर में 627, जनपद पंचायत शहपुरा में 1031 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।

जिले में टीकाकरण महाअभियान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। जिले में टीकाकरण महाअभियान के लिए 42 केन्द्र स्थापित किए हैं। द्वितीय दिवस में 5 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जनपद पंचायत अमरपुर के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी ए.एस. कुसराम, जनपद पंचायत बजाग के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमति स्वाति सिंह, जनपद पंचायत करंजिया के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी अशोक सावनेर, जनपद पंचायत मेंहदवानी के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जी.एस. पाण्डेय, जनपद पंचायत समनापुर के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी पी.आर. टांडिया, जनपद पंचायत शहपुरा के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी के.के. रैयकवार, जनपद पंचायत डिंडौरी के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा झारिया को नोडल अधिकारी बनाया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000