धागा फैक्ट्री में आए नागपुर के व्यक्ति की हुई मौत

Listen to this article

गनी खान :-

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 अक्टूबर 2021, करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रैतवार में धागा फैक्ट्री में नागपुर महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूद मकबूल अंसारी पिता मकबूल अहमद निवासी प्लाट नंबर 75 भीम गांव रोड राजनगर नागपुर उम्र लगभग 45 वर्ष  प्रत्यक्षदर्शीऔर उनके साथ काम करने वाले साथियों के द्वारा बताया गया मसूद अंसारी आज से 2 दिन पहले पावर लूम मशीन में धागा फंसाने आये थे उनका काम पूरा हो गया था आज वह घर निकलने वाले थे फिर सुबह उठकर वह शौचालय से आने के बाद टहल रहे थे तो उन्हें हार्ट अटैक गया और उनकी मृत्यु हो गई। उनके साथियों के बताने के अनुसार मसूद अंसारी 2 दिन से समान अवस्था में थे।

करंजिया पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उन्हें नागपुर उनके घर भेज दिया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000