
अवध राज बने भाजपा जिलाध्यक्ष
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 16 दिसंबर 2022, भाजपा प्रदेश संगठन ने डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अवध राज बिलैया को सौंप दी है। तमाम अटकलों, कई गुटों की सक्रियता के बाद आखिर में भाजपा प्रदेश संगठन ने अवध राज बिलैया को भाजपा जिलाध्यक्ष, डिंडोरी बनाए जाने की अधिकृत घोषणा कर दी।
अवध राज को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना पाते ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर उनका तिलक और माला पहनकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाए दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है।