
शहपुरा भाजपा/ बूथ विस्तारक की बैठक सम्पन्न
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 जनवरी 2022, शहपुरा, जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र राजपूत, शहपुरा मंडल प्रभारी जय सिंह मरावी, मंडल विस्तारक इंद्रावती धुर्वे की अध्यक्षता में बूथ विस्तारक की बैठक मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के निवास में सम्पन्न हुई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि सभी बूथ विस्तारक 10 दिन 10 घंटे देंगे, अर्थात कुल 100 घण्टे देना पड़ेगा। जिनमे 32 योजनाओं के बारे में आमजन को बताना है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, कमल अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष नगर परिषद, संतोष साहू पूर्व जिला महामंत्री, बाबा ठाकुर, गिरजा कारपेंटर महिला मोर्चा कार्यकारणी सदस्य, सोने लाल परस्ते मंडल महामंत्री, अरविंद श्रीवास्तव, जित्तू हरीश राय उपाध्यक्ष, अनिता कछवाहा, सुमन साहू, लक्ष्मी बरमैया, हरीश साहू, राजेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष, विष्णु साहू उपाध्यक्ष, विष्णु परस्ते, दिलीप झारिया, रिंकू राहुल रैकवार, मोहन बनवासी, पवन झारिया, मोहन झारिया, शांति साहू , अजमेर सिंह, आशीष कुमार गौतम व कार्यकर्ता ,पदाधिकारी मौजूद रहे।