उपनिरीक्षक विधि पांडे,राजेश्वरी कुशराम को उत्कृष्ठ कार्यों हेतु किया गया सम्मानित

Listen to this article



जनपथ टुडे, डिंडोरी, 18 फरवरी 2021, नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी महिलाओं का किया गया सम्मान। पुलिस विभाग से विधि पांडे सब इंस्पेक्टर का भी सम्मान किया गया। अभी अभी हाल में चलाए जा रहे अभियान नारी सम्मान में जिले में उत्कृष्ट कार्य किया है जिसके तहत आज नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया, उनका कार्य सराहनीय है।

 

उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं शिक्षा पर जिले भर में हर स्तर पर स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थानों पर जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया एवं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया। साथ ही जिले में चल रहे अपराधिक गतिविधियों पर निरंतर लगाम लगाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए जिले में एक अच्छी व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं राजेश्वरी कुशराम को भी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विक्रम अवार्ड मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त किया गया उनको भी नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक रेनू पाठक, कौशल केंद्र के डायरेक्टर रमाकांत गर्ग, आर पी कुशवाहा एवं नेहरू युवा केंद्र के एनवाईसी रोहित बर्मन, दिनेश कुमार, रीता उईके, अखिलेश प्रजापति, धनंजय परमार, प्रिया, कामता प्रसाद गौरी दीक्षित मिथिलेश कुलेश सत्यम मानिकपुरी प्रभा देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000