
महिला कांग्रेस द्वारा “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” कार्यक्रम का आयोजन
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 जनवरी 2022, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई में “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने बताया कि लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान के तहत् महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने कार्यक्रम तय किये गये है। जिसके तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर उनके साथ कार्यक्रम किया जाना है। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में जनवरी को रामधुन में सम्मलित होकर शुरूआत की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और लड़कीयां मौजूद रही। अभियान के तहत आगामी दिनों में महिला कांग्रेस के द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारियां और अधिकारों से अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वयं के जीवन सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटरी पेड का वितरण और कैरियर मार्गदर्शन को लेकर आयोजन किया जायेगा।
श्रीमती साहू ने कहा प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है, आये दिन प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें घटित हो रही हैं। महिलाओं की स्थिति को लेकर सामने आये आंकड़े गवाही देते हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर यदि किसी पार्टी ने प्रयास किया है तो वह केवल और केवल कांग्रेस है, जहाँ महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ उसको उसका पूरा अधिकार दिया जाता हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई अध्यक्ष लक्ष्मी बाई ठाकुर, रिंकी तंदेश , कलिंदिया बाई, रूकमणि बाई श्यामकली, जयंती बाई, करीना, ममता, देवकी, शांता, सीताबाई एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रही!