सड़क किनारे ऑटो चालक युवक की मौत कारण अज्ञात

Listen to this article

पुरानी डिंडोरी की घटना

डिंडोरी अमरकटक मुख्य मार्ग के किनारे मृत अवस्था में मिला युवक

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 01 अक्टूबर 2022 (प्रकाश मिश्रा) शनिवार की दोपहर डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग के किनारे लगभग 32 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी राहगीरों से अन्य लोगों को मिली और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दस्सू बनवासी पिता स्वर्गीय भल्लू बनवासी, वार्ड नंबर 13 पुरानी डिंडोरी का रहने वाला है। बताया जाता है कि युवक ऑटो चलाने का काम करता था जिसे आज लोगों ने चाय पान की दुकान में भी देखा था।

जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी और बड़ी संख्या में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। लोगों के अनुसार पैदल चलते हुए जा रहे युवक की अचानक मौत हो गई, लोगों की भीड़ लग गई उसे सम्हालने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो गई लोग घटना को लेकर अचरज ने है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000