
खनूजा कॉलोनी में महिलाओं ने किया रंगोत्सव का आयोजन
महिलाओं ने जमकर उड़ाया रंग और गुलाल
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 9 मार्च 23, होली के त्यौहार की जिले भर में धूम रही। जिला मुख्यालय में जगह जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं खनूजा कॉलोनी में होलिका दहन और रंगोत्सव की कमान अपने हाथो में सम्हालते हुए महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलोनी के सभी निवासियों ने होलिका दहन में हिस्सा लिया। धुड़ेली पर कॉलोनी की सभी महिलाओं ने दुर्गा पंडाल में रंगोत्सव मनाया।
जमकर खेली होली, मचाया धमाल
वार्ड नम्बर 6 खनूजा कॉलोनी के दुर्गा पंडाल में महिलाओं ने आपस में जमकर होली खेली। रंग गुलाल की बरसात के साथ रंगों की बौछार की गई। दोपहर 12 बजे से महिलाओं की होली शुरू हुई जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे होली खेलते रहे। डीजे की धुन पर तरह तरह के खेलों के साथ सभी महिलाएं जमकर थिरकी, महिलाओं का धमाल शाम 5 बजे तक चलता रहा। सभी महिलाओं ने आपस में होली खेली और डीजे, नांच गाना किया। आयोजन में शामिल सभी महिलाओं के लिए स्वलपाहार और मिष्ठान्न वितरण की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई थी। खनूजा कॉलोनी में विशेषता तौर पर केवल महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का महिलाओं ने खूब आनंद लिया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वार्ड 6 की पार्षद श्रीमती रूपाली जैन ने भी महिलाओं के साथ होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दी, श्रीमती बंदना विश्वकर्मा, आशा नामदेव, रजनी श्रीवास, ऋतु श्रीवास, ममता यादव, शशि वनवासी, ममता श्रीवास, रानू पांडे, रिचा शुक्ला, यशोदा स्थापक, विनीता तिवारी आदि कालोनी की सभी प्रतिष्ठित महिलाएं एवं बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे।