मप्र. चुनाव : गोंगपा की दूसरी सूची जारी, राधेश्याम काकोडिया लड़ेगे चुनाव

Listen to this article

जेल में बंद राधेश्याम काकोड़िया मानपुर से लड़ेंगे चुनाव

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 अक्टूबर 2023, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई। जारी सूची में  मध्यप्रदेश के 15 प्रत्यासियो के नामों का  ऐलान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी सूची में पुष्पराजगढ़ से ललनसिंह परस्ते, मानपुर से राधेश्याम सिंह काकोड़िया, गोटेगांव से बरनलाल उर्फ़ गोली, टिमरनी से नन्दकिशोर बैठे, देवरी से देवेंद्र सिंह लोधी, सिवनी मालवा से उमेन्द्र सिंह जाट, सिलवानी से नरेन्द्र सिंह मरकाम, बुधनी से प्रहलाद चौरसिया, अमरवाड़ा से देव रावन भलावी, खातेगांव से मदन लाल भारी, धौआनी लालदेव सिंह कुशराम, परसवाड़ा से दिनेश सिंह उइके के नाम शामिल है। कुछ और सीटों पर भी पार्टी जल्दी नाम घोषित करेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000