बांध और नहर के नाम से करोड़ों खर्च फिर भी नहीं पहुंच रहा पानी

Listen to this article

जनपथ टुडे 24 दिसम्बर भारतीय किसान संघ ने शहपुरा के कंचनपुर ग्राम में चौपाल लगाकर किसानाें की समस्या सुनी। किसानों ने कहा कि 30 दिसंबर को हजारों की संया में किसान रैली में शामिल हाेंगे। करोड़ो रुपए बांध व नहर निर्माण में खर्च होने के बाद भी किसानाें को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संसाधन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू एवं किसान संघ के पदाधिकारी ग्राम चौपाल में पहुंचे हुए थे। किसानों ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा बनाया गया बिलगड़ा बांध मध्यम सिंचाई परियोजना से 43 गांव तक पानी पहुंचना था, लेकिन अब तक 20 गांव तक पानी पहुंचना मुश्किल पड़ रहा है। जल संसाधन विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे है। कंचनपुर में ही कैनाल तो है लेकिन खेताें तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बताया जा रहा है कि कैनाल जगह-जगह से सीपेज है, जिस कारण किसानाें के खेताें तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब से केनाल बनी है तब से लेकर आज तक पानी सीपेज की समस्या बनी हुई है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर जल संसाधन विभाग सहित विद्युत विभाग, पीएचई के सामने धरने में बैठेंगे। किसानों ने बताया कि हमारे गांव में नदी है, विद्युत विभाग सर्वे करके नदी किनारे विद्युत पोल लगा दे तो किसान अपना स्वयं का पंप लगा कर आसपास के खेतों की सिंचाई कर लेगे। किसान चौपाल में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला मंत्री निर्मल कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, शारदा नामदेव, विजय साहू, अनीष साहू ग्राम अध्यक्ष ग्राम मंत्री सभी किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000