डिंडोरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 64 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 27 फरवरी 2026 – बैडमिंटन क्लब डिंडोरी द्वारा जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक इनडोर खेल परिसर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर डिंडोरी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के समनापुर, अमरपुर, करंजिया, बजाग, शहपुरा, मेंहदवानी एवं डिंडोरी विकासखंड से कुल 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सिंगल एवं डबल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹3000 तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने रिबन काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ मैच स्वयं कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के मध्य खेला गया, जिसमें कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में विजय प्राप्त की। इसके पश्चात खिलाड़ियों के बीच सिंगल एवं डबल मुकाबले प्रारंभ हुए।

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में बैडमिंटन क्लब के सदस्य राकेश सिहारे, अध्यक्ष सुरेन्द्र सरैया, उपाध्यक्ष जावेद खान (अमरपुर), सचिव एस. सिहारे, कोषाध्यक्ष सुशांत यादव, सहसचिव देवेन्द्र पटेल सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग से चेतराम अहिरवार, सुश्री आरती सोंधिया, श्रीमती लक्ष्मी बनावल, श्रीमती संतोषी यादव, रोशन बाबू झरिया, राजकुमार धुर्वे तथा भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर सहित सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं में खेल भावना का विकास हो रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000