
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या- PHE ने किया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या- PHE ने किया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिण्डौरी 10 मार्च 2026 – ग्रीष्म काल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार पेयजल की समस्या को लेकर उत्पन्न हो रही स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डिंडोरी विभाग ने जिला स्तरीय पेयजल समस्या निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु हैण्डपंप संधारण एवं नलजल योजना संचालन / संधारण हेतु जिला अंतर्गत खण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिला स्तरीय प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 7509199997 है। जिले के किसी भी ग्रामीण अथवा शहरी कस्बाई क्षेत्र में यदि पेयजल की समस्या होती है तो उपरोक्त नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है जिसका निराकरण विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर करेंगे।
उपरोक्त व्यवस्था प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल भवन बाणगंगा भोपाल के पत्र क्रमांक 1544 दिनांक 25.02.2026 में दिए गए निर्देशों के तहत की गई है जिसका उद्देश्य जिले में ग्रीष्मऋऋतु में जन जनित बीमारियों एवं संभावित पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण नियंत्रण एवं रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन करना है। प्रकोष्ठ जिले एवं विकासखण्ड में पेयजल समस्या एवं जलजनित बीमारियों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का शिकायत पंजी में प्रविष्टि कर संबंधित सहायक यंत्री/उपयंत्री को तत्काल पेयजल से संबधित सूचना दी जावेगी एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री, विकासखण्ड समन्वयक निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड स्तर पर पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
उपखंड स्तर पर जिन अधिकारियों को पेयजल समस्या के तत्काल निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनकी सूची का अवलोकन करें-



