
डिण्डौरी पुलिस की बडी कार्यवाही – 130 लीटर अंग्रेजी शराब एवं वैगनआर वाहन जप्त, 01 आरोपी गिरफतार
कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 16 मार्च 2026 – डिण्डौरी जिले मे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुयी है। कोतवाली पुलिस ने घेरा बंदी कर वेगनआर वाहन में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही 130 लीटर शराब भी जप्त की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 15/ 16 मार्च की मध्य रात्रि थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी थी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 के एक व्यक्ति मंडला तरफ से भारी मात्रा मे अवैध शराब लेकर डिण्डौरी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली डिण्डौरी द्वारा अपनी टीम के साथ गैस गोदाम के पास स्टापर की मदद से नाकाबंदी करते हुये उक्त तेज गति से भागते वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जो कार का चालक स्टापर को ठोकर मारते हुये तेज गति से डिण्डौरी होते हुये अमरकंटक रोड मे भागने लगा। कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी करते हुये ग्राम कूडा के पास भर्रा से आरोपी संजय अग्रवाल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी शारदा बिहार कटंगी रोड करमेता थाना माढोताल जिला जबलपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक *सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 क्षतिग्रस्त हालत मे, कीमती करीब 08 लाख रूपये की व कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब, 130 लीटर 320 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 1,04,320 रूपये जुमला कीमती 9,04,320 रूपये की जप्त की गयी । पुलिस आरोपी से अवैध शराब के संबंध मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
मुख्य भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि केशलाल मरावी, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर आदित्य शुक्ला , देवेन्द्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया , हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी, मनोज कुंजाम ।



