बजाग में आयोजित हुआ संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत प्रशिक्षण 

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 17 मार्च 2026 – जिले के आकांक्षी विकासखंड बजाग में एक दिवसीय समीक्षा सहप्रशिक्षण कार्यक्रम संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीएम रामबाबू देवांगन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।

एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत हम सभी विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे और विकासखंड के सभी क्षेत्रों में सुधार लाएंगे। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए बिंदुओं को अपने-अपने विभागों में लागू करने का आग्रह किया। बैठक में आरटीआई के मास्टर ट्रेनर रामबाबू देवांगन एसडीम ने आरटीआई के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आरटीआई (राइट टू इन्फॉर्मेशन) एक महत्वपूर्ण अधिकार है जो नागरिकों को सरकारी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है। एसडीएम ने वाश एंड व्हील सेवा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से सभी शासकीय संस्थाओं में साफ सफाई नियमित होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों से इस योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।

स्वच्छता साथी राजेश साहू ने कहा कि वह सेवा के लिए समर्पित हैं और उनका उद्देश्य है कि प्रत्येक स्कूल में स्वच्छता को बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि बस विद्यार्थियों को शिक्षा जरूर मिले, इसके लिए वह हमेशा काम करेंगे।

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। सभी विभागों ने साथ में मिलकर कार्य करने और विकासखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000