
तेज रफ्तार का कहर , आमने सामने टकराई मोटर साइकिल,3 की मौत
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 जुलाई 2026- जिले के डिंडोरी–मंडला मार्ग पर कचनारी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 वाहनों की मदद से तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान कठौतिया निवासी रोहित साहू, राम कुमार पिता माधुरा कुकर्रा, प्रेम मलगाम पिता वीर सिंह कुकर्रा रूप मे की गई है शेष दो मृतकों की पहचान की कार्रवाई जारी है।प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


