
लोगों ने अंडरवियर में पुलिस अधिकारी को देह व्यापार के अड्डे पर पकड़ा
जनपथ टुडे, जबलपुर, 22 फरवरी 2021, शहर से बड़ी खबर चौधरी मौहल्ले से आ रही है कि स्थानीय लोगों ने एक महिला के घर पर धावा बोलकर दो लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है इनमें से एक व्यक्ति अंडरवियर में मिला है जो कि पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इसका 15 रोज पहले सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ है। लोगों ने जब इसे अवैध रूप से देह व्यापार के अड्डा चलाने वाली महिला के घर से पकड़ा तब इसकी बर्दी बाहर कार में मिली और पुलिस कैप महिला के घर में मिली। लोगों ने पकड़े गए दोनों लोगों को ग्वारीघाट पुलिस को सौंप दिया है।
रात में लोगों ने महिला घर पर धावा बोला था
लोगों का आरोप है मोहल्ले में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती है जिसके यहां पुलिस वाले और भी कई लोग आते है और देर रात तक शराब पी कर हंगामा भी होता रहता है। लोगो का कहना है यह महिला देह व्यापार करती है जिसकी गतिविधियों से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस पर लोग लगातार नज़र रखे हुए थे। रविवार की रात लोगों ने मिलकर इनके घर पर धावा बोल दिया।
जानकारी के अनुसार लोगों की भीड़ को देख गोविंद तिवारी और जीतू शर्मा ने छत से भागने की कोशिश की किंतु लोगों ने इन्हे दबोच लिया, एक स्थानीय महिला ने मामले की लिखित शिकायत भी की है पुलिस दोनों को रात में थाने ले गई जहां मामले की विवेचना जारी है।