
नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने संभाला पदभार – पहले ही दिन की मीडिया से मुलाकात
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 18 मई 2026- जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सोमवार 18 मई को पदभार संभाल लिया है। ड्यूटी के पहले दिन उन्होंने मीडिया से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकताओं और कार्यशैली को स्पष्ट किया।
उपलब्ध संसाधनों का करेंगे बेहतर उपयोग
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। उनकी प्राथमिकताओं में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था सुधारना तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना शामिल है।
पुलिस व्यवस्था की कमियों को सामने लाना जरूरी- करेंगे सुधार
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों और पुलिस व्यवस्था की कमियों को सामने लाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आलोचना पर कोई पाबंदी नहीं है और यदि कहीं कमी दिखाई देती है तो जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार भी किया जाएगा।

जनपथ टुडे की टीम ने किया पुष्प गुच्छ से स्वागत
नवागत पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता के बाद जनपद टुडे के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नए पुलिस कप्तान आशीष खरे का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और जिले में उनकी पद स्थापना के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं दी।

पुलिस कंट्रोल रूम आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ जिले भर के मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

