
जिले के 11 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो कर आज हुए डिस्चार्ज
जनपद टुडे, डिंडोरी, 9जून 2020, जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक कुल 29 संक्रमित लोगों में से 5 को स्वस्थ होने पर पहले डिस्चार्ज किया जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पूर्ण स्वस्थ हो चुके 11 और लोगों को एकलव्य विद्यालय डिंडोरी से डिस्चार्ज किया जा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा के एक ही परिवार के 12 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिन्हें एकलव्य विद्यालय डिंडोरी में उपचार हेतु रखा गया था आज इस परिवार के 8 लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस परिवार के दो महिला सदस्यों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं होने के कारण वे आज डिस्चार्ज नहीं हो सके हैं संभावना व्यक्त की जा रही है कि इनकी रिपोर्ट भी जल्द ही आ सकती है।
जिले में अब कोरोना पाजेजिव पाए गए 13 केस एक्टिव शेष रह गए है। जिसमे से कुछ और मरीजों के भी शीघ्र स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। अब तक आज कोरोना के संबंध में सबसे बड़ी उपलब्धि जिले में दर्ज होगी जब एक साथ ग्यारह लोगो को स्वस्थ होने पर घर वापस भेजा जा रहा हैं।
डीपीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डिस्चार्ज किए गए मरीजों में से
शहपुरा – 8
समनापुर – 1
बजाग – 1
डिंडोरी – 1