
गोपालपुर : सिवनी नदी में आई बाढ़
रूपेश सारीवान :
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 11 अगस्त 2022, जिले के करंजिया जनपद क्षेत्र अन्तर्गत गोपालपुर में सिवनी नदी में देर रात से हो रही बरसात के चलते बाढ़ आ गई। बाढ़ से आवागमन प्रभावित हो गया है।
बताया जाता है कि रक्षा बन्धन का त्यौहार होने के कारण लोगों को राखी बांधने आने जाने में बाढ़ से बाधा आ रही है। फिलहाल बहुत से लोग रास्ते में फंसे है, जो बाढ़ उतरने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। गौरतलब है गोपालपुर क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ पहाड़ी क्षेत्र है जहां आसपास के जंगलों का बरसाती पानी नालों से सिवनी नदी ने मिलता है। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश के चलते सिवनी नदी में बाढ़ आ गई।