मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा,जिले की राजेश्वरी को विक्रम खेल पुरुस्कार

Listen to this article

14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाईफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार दिए जायेगें

जनपथ टुडे, भोपाल, 28 अगस्त, 2020, खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री माननीया यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन उपरांत आज राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। प्रमुख सचिव खेल पंकज राग एवं संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने संयुक्त वार्ता में खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के लिए राज्य शासन द्वारा 14 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र और 01 लाईफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

इन पुरस्कारों के लिए कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एकलव्य पुरस्कार के लिए 43 महिला, 38 पुरूष सहित कुल 81, विक्रम पुरस्कार हेतु 36 महिला एवं 35 पुरूष सहित कुल 71, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 17 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 18, स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार हेतु 02 महिला 02 पुरूष सहित कुल 4 तथा लाईफ टाईम एचीव्हमेंट के लिए 18 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे।

खेल अलंकरण पुरस्कारों की जानकारी निम्नानुसार है :-

एकलव्य पुरस्कार

व्यक्तिगत खेल में- अजातशत्रु शर्मा-केनोइंग-कयाकिंग भिण्ड, आदित्य दुबे-साॅफ्ट टेनिस, देवास, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-शूटिंग खरगौन, कु. गार्गी सिंह परिहार-कराटे भोपाल, कु. अंशिता पाण्डे-वुशु जबलपुर, परम पदम् बिरथरे-तैराकी इन्दौर, शंकर पाण्डे- फैंसिंग भोपाल, अक्षत जोशी-घुड़सवारी उज्जैन, अनुषा कुटुम्बले -टेबल-टेनिस इन्दौर, प्रियांशु राजावत-बैडमिंटन धार, गोविन्द बैरागी सैलिंग राजगढ़ और दलीय खेल में कु. शिवांगनी वर्मा-साॅफ्टबाॅल टीकमगढ़ एवं कु. इशिका चौधरी-हाॅकी ग्वालियर तथा परम्परागत खेल में कु. नित्यता जैन-शतरंज इन्दौर शामिल हैं।

 

विक्रम पुरूस्कार

व्यक्तिगत खेल में- कु. राजेश्वरी कुशराम-केनोइंग-कयाकिंग भोपाल, फराज खान-घुड़सवारी भोपाल, अद्वैत पागे-तैराकी इन्दौर, कु. मुस्कान किरार-तीरंदाजी जबलपुर, जय मीणा-साॅफ्ट टेनिस देवास, कु. चिंकी यादव-शूटिंग भोपाल, दलीय खेल में कु. पूजा पारखे-साॅफ्टबाॅल इन्दौर, कु. करिश्मा यादव-हाॅकी ग्वालियर, दिव्यांग वर्ग में कु. जानकी बाई-जूडो जबलपुर तथा परम्परागत खेल में चन्द्रकांत हरडे-थ्रोबाॅल भोपाल का चयन विक्रम पुरस्कार के लिए किया गया है।

 

विश्वामित्र पुरस्कार

श्री अभिलाष एम.टी.-तैराकी इन्दौर, श्री गिरधारी लाल यादव-सैलिंग भोपाल एवं दलीय खेल में श्री शरद जपे-खो-खो इन्दौर का नाम शामिल है।

 

लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरूस्कार

श्री इनाम-उर-रहमान-हाॅकी भोपाल का नाम वर्ष-2019 के लाईफ टाईम एचीव्हमेंट पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है।
चयन समिति द्वारा वर्ष 2019 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार हेतु किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई हैं।

 

जिले की राजेश्वरी को विक्रम खेल पुरुस्कार से नवाजा जायेगा

जनपथ टुडे, प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले के विकासखंड बजाग की राजेश्वरी कुशराम को विक्रम पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजेश्वरी कुशराम को खेल प्रेमियों और खेल विभाग की ओर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000