जिले में आज 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Listen to this article

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1 सितंबर 2020, आज जिले में कोरोना पॉजिटिव 11 केस मिलने की पुष्टि हुई है।

डीपीएम विक्रम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 मेहंदवानी, 3 डिंडोरी, 1अमरपुर, 1 करंजिया ब्लॉक का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक संक्रमित पाए गए कुल केसो की संख्या 171 हो गई है। जिसमें से 6 केस रिफर किए गए है, 3 अन्य जिलों में ट्रांसफर किए गए है वहीं 112 लोगों को उपचार के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब कुल 50 कोरोना एक्टिव केस जिले में उपचार रत है।

 

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3, में आज एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार के दो अन्य सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000