सड़क दुर्घटना में घायल महिला को डायल – 100 ने पहुंचाया अस्पताल

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 सितम्बर 2020, थाना गाड़ासरई अन्तर्गत संचालित डायल 100 पुलिस वाहन में आज दिनाँक 12.09.2020 के समय 11:13 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ग्राम शोभापुर में, जो कि स्वयं की मोटरसाइकिल में बैठकर कहीं जाते समय वाहन अनियंत्रित हो जाने से गिरकर घायल हो गई है।

जिसकी सूचना मिलते ही डायल 100 वाहन में कार्यरत पुलिस स्टाफ ज्ञानसिंह मरकाम मय डायल 100 वाहन चालक मधु धुर्वे के साथ तत्काल घटना स्थल पहुँचकर घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से डायल 100 वाहन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाड़ासरई पहुंचाया गया जहाँ घायल महिला सोमबती पति श्रवन मरकाम उम्र 30 वर्ष का उपचार किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000