नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम कोबिड़ -19 के उपचार के बाद हुए discharge

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 सितंबर 2020, विगत दिनों डिंडोरी नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका उपचार जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था, जहां संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एडमिट किया गया था। उपचार के उपरांत उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद आज अस्पताल प्रशासन ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, उन्हें डाक्टरों ने एक सप्ताह तक होम कोरंटाइन रहने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पंकज तेकाम ने अपने सभी शुभचिंतकों और उनके स्वास्थ्य के लिए शुभ कामनाएं करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सकुशल होने के लिए मां नर्मदा के आशीर्वाद को सर्वोपरी माना है। उन्होंने स्वास्थ विभाग के अमले का धन्यवाद करते हुए स्वास्थ व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000