स्टाॅप सेंटर से होगा महिला हेल्पलाईन 181 की शिकायतों का निराकरण

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 सितंबर 2020, भारत सरकार द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिला हेल्पलाईन 181 प्रारंभ की गई है। जिसमें बालिका एवं महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सहायता प्रदान की जाती है। महिला हेल्पलाईन 181 टोल फ्री नंबर है यह 24 घंटे और सातों दिवस काम करता है।

जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री श्याम सिंगोर ने बताया कि महिला हेल्पलाईन 181 के माध्यम से वन स्टाॅप सेंटर में वर्तमान समय तक कुल 14 प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें 11 प्रकरणों का निराकरण तुरंत किया जा चुका है और 03 प्रकरणों में से 01 प्रकरण न्यायालय में लंबित है तथा 02 प्रकरणों का स्वतः निराकृत होने से वन स्टाॅप सेंटर में हितग्राही नहीं पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीडित बालिका एवं महिलाएं ’’महिला हेल्पलाईन 181 या वन स्टाॅप सेंटर हेल्पलाईन नंबर 78281-95167 में फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायतों का निराकरण वन स्टाॅप सेंटर के माध्यम से किया जायेगा। वन स्टाॅप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीडित महिला/बालिका को पांच प्रकार की सुविधाएं जैसे अस्थायी आश्रय एवं परामर्श, पुलिस सहायता, विधिक सहायता एवं चिकित्सा सहायता दी जाती है। वन स्टाॅप सेंटर में महिला एवं बालिकाएं किसी भी प्रकार की हिंसा जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, महिलाओं का यौन अपराध, बलात्कार, गुमशुदा/अपहरण, महिलाओं की तस्करी, एसिड हमले, साईबर अपराध इत्यादि की शिकायत दर्ज कर सकती है। जिले में वन स्टाॅप सेंटर में महिला हिंसा से संबंधित कुल 300 प्रकरण दर्ज किये गए हैं।

जिसमें से 182 प्रकरणों का निराकरण परामर्श द्वारा किया जा चुका है। महिला हेल्पलाईन 181 डिंडौरी जिले में संचालित वन स्टाॅप सेंटर जुड़ी है, यदि किसी महिला को घटना स्थल पर ही तत्काल सहायता की आवष्यकता हो तो महिला हेल्पलाईन 181 द्वारा वन स्टाॅप सेंटर पुलिस डाॅयल 100 तथा 108 एम्बुलेंस से संपर्क कर सहायता भी जाती है। विषम परिस्थितियों से ग्रस्त महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सीय सहायता, विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिले में वन स्टाॅप सेंटर (सखी) वार्ड क्र. 02 बायपास इमलीकुटी रोड में 24 घंटे संचालित है। कोई भी पीडित महिला या बालिका विषम परिस्थितियों में महिला हेल्पलाईन 181 एवं वन स्टाॅप सेंटर हेल्पलाईन नं. 78281-95167 पर सहायता के लिए सम्पर्क कर सकती

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000