शिक्षक की पत्नी ने कांग्रेस नेता पर 25 बार चाकू घोंप कर की हत्या

Listen to this article

जनपद टुडे, भोपाल, 15 अक्टूबर 2020, मध्य प्रदेश के गुना जिले में कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की निर्मम हत्या एक महिला द्वारा कर दी गई गौरतलब है कि एक शिक्षक की पत्नी ने उक्त कांग्रेस नेता के ऊपर चाकू से लगभग 25 बार हमला किया इसके बाद हत्या करने वाली महिला ने खुद डायल – 100 को फोन करके घटना की जानकारी दी और अपने आप को सरेंडर कर दिया।

बताया जाता है कि कांग्रेस नेता की हत्या करने वाली महिला अशोकनगर में पदस्थ एक शिक्षक की पत्नी हैं घटना की जानकारी देते हुए उसने पुलिस को बताया कि उक्त नेता विगत 15 वर्षों से उसका दैहिक शोषण कर रहा था उसने बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी तब से है कांग्रेस का नेता उसके साथ रेप करता था और जब उसका पति घर में नहीं होता तब उसके घर में घुस जाता और नशे की हालत में उसके साथ अत्याचार किया करता था। इस लंबे अरसे में इस नेता ने उसकी कुछ अश्लील वीडियो भी बना रखे थे जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था उसका शारीरिक शोषण कर रहा था, वह जब चाहता जैसे चाहता था उसकी लज्जा भंग करता था, शादी के बाद भी वह लगातार उसके साथ बलात्कार करता था
जिससे परेशान होकर महिला ने कांग्रेस नेता के खिलाफ की हत्या करने का निर्णय ले लिया।

घटना वाले दिन शराब के नशे में धुत होकर रात 11:00 बजे उक्त कांग्रेसी नेता महिला के घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। रेप के बाद महिला ने सब्जी काटने के चाकू से बिस्तर पर निर्वस्त्र पड़े कांग्रेस नेता पर लगभग 25 ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें से 9 वार तो इतने ताकत से किए की चाकू पीठ से सीने को चीरते हुए पेट में निकल आया और शर्मा ने वहीं दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अशोकनगर के कांग्रेस नेता ब्रज भूषण शर्मा की हत्या एक शिक्षक की पत्नी द्वारा कर दी गई है घटना के समय महिला का पति अशोक नगर में था महिला के 2 बच्चे हैं एक की उम्र 7 वर्ष और दूसरे की 4 वर्ष है। घटना वाली रात महिला और शर्मा के बीच रात 12.30 से 1.30 तक विवाद चला और रात्रि 1.56 मिनट पर महिला ने डायल 100 को फोन कर हत्या करने की जानकारी दी और खुद को सरेंडर कर दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति उसका वर्ष 2005 से रेप कर रहा था जब वह 16 वर्ष की थी, उसके लाख मना करने के बाद भी वह नहीं मानता था और जब उसका पति नहीं होता तब उसके घर में घुसकर जबरन बलात्कार करता था। उसके द्वारा वीडियो भी बना लिए गए थे और धमका कर बलात्कार कर रहा था वह तंग हो चुकी थी और कोई रास्ता नहीं बचा था उसकी शक्ति अब जवाब दे चुकी थी और उसने हत्या को अंजाम दे दिया।

बताया जाता है कि ब्रज भूषण शर्मा कांग्रेस का अशोकनगर में पार्टी प्रवक्ता था किंतु उसके द्वारा नशे की हालत में रहने और कई घटनाओं में उसका नाम होने के चलते उसे पार्टी द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। किंतु पार्टी का व प्राथमिक सदस्य था और चुनाव में वह पार्टी का प्रचार भी कर रहा था। घटना वाली रात भी वह चुनाव प्रचार से ही वापस उस महिला के घर पर पहुंचा था

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000