मंडला मार्ग पर आरक्षक को डंपर ने मारी टक्कर स्थिति गंभीर

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 10 दिसंबर 2020, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद डिंडोरी से मंडला की ओर जा रहे सीजेएम न्यायालय डिंडोरी में पदस्थ आरक्षक अर्जुन रजक को सामने से आ रहे डंफर ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मेहंदवानी थाना अंतर्गत गिड़रोली घाट में डंफर ने उक्त बाइक सवार को टक्कर मारी और बाइक डंफर में ही फंस गई जिसे लेकर डंफर चालक लगभग 10 किमी तक भागा और फिर वहां बाइक और डंफर छोड़कर चालक फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन रजक नामक आरक्षक डिंडोरी से पेटेगांव जिला मंडला जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना घटी। डिंडोरी पुलिस में तैनात एक अन्य आरक्षक भी मंडला की ओर जा रहा था जिसके द्वारा घायल आरक्षक को उपचार हेतु भेजने की व्यवस्था की तथा घटना कि जानकारी 100 डायल को दी गई। आरक्षक अर्जुन रजक के पैर में गंभीर चोटे बताई जाती है, जानकारी मिलने की तक घायल घटना स्थल से अस्पताल रवाना नहीं हो पाया था।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000