एडवोकेट दिनेश अवधिया बने जेडीयू के जिलाध्यक्ष

Listen to this article



रोजगार विकास और नारी सम्मान को बतलाया प्राथमिकता

जनपथ टुडे,डिंडोरी, 17 जनवरी 2021, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष के पद पर युवा एडवोकेट दिनेश अवधिया की ताजपोशी की गई है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल एवं प्रदेश प्रभारी विद्यासागर निषाद ने नियुक्ति पत्र जारी कर, दिनेश अवधिया (एडवोकेट) को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही महेंद्र मरकाम को जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई डिंडोरी में युवा मोर्चा का कार्यवाह नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिले के विकास रोजगार एवं नारी सम्मान कार्यक्रम को अपनी प्राथमिकता बतलाया है।

इनकी नियुक्ति पर सभी वर्ग के लोगों ने दिनेश अवधिया एवं महेंद्र मरकाम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000